Breaking News

सड़क सुरक्षा में फिसड्डी निकला राजस्थान


राजस्थान में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार तकनीकी कदम उठाए जा रहे हैं. ई-चालान सिस्टम, हाईवे मॉनिटरिंग, स्पीड कैमरे और ट्रैफिक नियमों की सख्ती के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या पर लगाम नहीं लग पा रही है. वर्ष 2025 में जहां हादसों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई, वहीं मौतों का आंकड़ा और बढ़ गया, जो प्रशासन के लिए बड़ी चेतावनी है.
आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में प्रदेश में 1,018 सड़क दुर्घटनाएं कम हुईं, लेकिन इसके बावजूद 307 अधिक लोगों की मौत हो गई. यही वजह है कि राजस्थान सड़क हादसों में मौतों के मामले में देश में छठे स्थान पर पहुंच गया है.

No comments