Breaking News

बिजनेसमैन से करीब 6 लाख की साइबर ठगी:ई-चालान भेजकर वारदात को दिया अंजाम


जोधपुर में एक बिजनेसमैन से साइबर फ्रॉड के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने करीब 6 लाख की राशि उसके अकाउंट से निकाल ली।
कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाने में दी रिपोर्ट में सिंधी कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर ई चालान एक फाइल मिली। फाइल को ओपन करने पर उसमें खुद का नाम मोबाइल नंबर और माता का नाम एंटर करने के ऑप्शन थे। इन ऑप्शन को फाइल करने के बाद जब बैंक अकाउंट के नंबर एंटर करने का ऑप्शन आया तो उन्होंने उसे बंद कर दिया और फिर फोन भी ऑफ कर दिया।

No comments