Breaking News

बीकानेर में अब शुरू होगा क्रमिक अनशन


राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर की धरती पर शुरू हुआ खेजड़ी बचाओ आंदोलन अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुका है. पर्यावरण प्रेमियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक राज्य सरकार वृक्षों की रक्षा के लिए सख्त कानून नहीं बना देती, तब तक यह संघर्ष विराम नहीं लेगा. आंदोलन के अगले चरण के रूप में अब पर्यावरण प्रेमियों ने कर्मिक अनशन शुरू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. इसके तहत अब रोजाना 50-50 पर्यावरण प्रेमी अनशन पर बैठेंगे और सरकार को उनकी मांगों के प्रति सचेत करेंगे. बीकानेर से शुरू हुई इस आंदोलन की चिंगारी अब राजस्थान के अन्य जिलों और संभागों में भी तेजी से फैल गई है जिससे यह एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुका है.

No comments