Breaking News

अलवर में पैंथर और युवक आमने-सामने, दोनों में हुआ जबरदस्त संघर्ष


अलवर जिले के नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां की ढाणी नया वाली में शनिवार सुबह एक 48 वर्षीय व्यक्ति पर पैंथर ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति बकरियों के लिए पीपल का पेड़ काटने गया था, तभी अचानक झाडिय़ों से निकले पैंथर ने उस पर झपट्टा मार दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति और पैंथर के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। आत्मरक्षा में व्यक्ति ने भी पैंथर पर वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत अलवर के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

No comments