हरियाणा में 6 साल पहले मर चुकी महिला को बना दी 90 वाहनों की मालकिन
सरकारी सिस्टम की गंभीर खामी ने करनाल के सेक्टर 34 में रहने वाले पीडि़त रविंद्र को दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया। छह साल पहले मर चुकी उनकी पत्नी सविता को 16 जिलों में 90 वाहनों की मालकिन बना डाला। आश्चर्यजनक बात यह है कि सविता की मौत के दो साल बाद खरीदी गई गाडिय़ां भी उसके नाम चढ़ा दी गईं।
दो महीने से 70 वर्षीय रविंद्र की पेंशन बंद है। रविंद्र का कहना है कि उनकी पत्नी सविता की वर्ष 2019 में मृत्यु हो चुकी है। परिवार पहचान पत्र में सविता को न केवल जीवित दिखाया गया, बल्कि उसके नाम बाइक, स्कूटी, कार और ट्रक सहित कुल 90 वाहन चढ़ा दिए गए।

No comments