Breaking News

एनएचएम एंबुलेंस सेवाओं को लेकर सरकार के सख्त निर्देश


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित एंबुलेंस सेवाओं को लेकर राजस्थान सरकार ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मिशन निदेशक एनएचएम एवं पदेन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में संचालित सभी एंबुलेंस वाहनों को आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोल्डन ऑवर में प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जारी आरएफपी की क्लॉज 2.2 के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाए कि आपात स्थिति में मरीज अथवा परिजनों की इच्छा के अनुसार मरीज को नजदीकी निजी चिकित्सालय तक नि:शुल्क एंबुलेंस परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

No comments