Breaking News

अलवर में अब हर साल होगा बर्ड फेस्टिवल


अलवर में अब हर साल फरवरी महीने में सिलिसेढ़ झील पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन होगा। शनिवार को आयोजित इस फेस्टिवल में स्कूली बच्चों ने दूरबीन से सुरखाब, ब्राह्मणी डक, उल्लू समेत कई देसी-विदेशी पक्षियों को देखा और उनके बारे में रोचक जानकारी हासिल की। यहां दुनिया भर से आने वाली 200 से ज्यादा पक्षी प्रजातियों के बारे में बच्चों को बताया गया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- किसी ने बहुत बढिय़ा कहा है—कहीं मंदिर, कहीं मस्जिद, कहीं गिरजाघर बना बैठे, हमसे तो परिंदे अच्छे हैं, कभी इधर बैठे, कभी उधर बैठे।
उन्होंने कहा कि पक्षी बिना किसी भेदभाव या सरहद के पार स्वतंत्र रूप से प्रकृति में विचरण करते हैं और प्रकृति के बीज फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मंत्री ने कहा, इंसान चांद पर जा सकता है, लेकिन एक छोटा सा पक्षी नहीं बना सकता। 

No comments