उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट की रिकॉर्ड उड़ान:10 साल में पहली बार यात्री 16.50 लाख के पार
उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट अब अपनी पुरानी पहचान छोड़कर देश के बड़े एविएशन हब की लिस्ट में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जारी पिछले एक दशक के आंकड़े बताते हैं कि उदयपुर में हवाई सफर का क्रेज उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ा है। साल 2024-25 में पहली बार यहां आने-जाने वाले यात्रियों का आंकड़ा 16,50,607 पहुंच गया है, जो उदयपुर के विमानन इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

No comments