दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से 25 लाख की लूट
झारखंड के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली मार्केट के समीप शनिवार को करीब 11:30 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शोरूम में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार प्रभु सोनी से करीब 22 से 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लूट लिए। लूट के बाद अपराधी फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन की संख्या में अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर ज्वेलरी दुकान पहुंचे थे। लूटपाट के दौरान जब लोगों ने विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से 4 से 5 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

No comments