दुकान से काजू, बादाम, परचून का चोरी ले गए चोर
डीग जिले के ब्रज नगर थाना इलाके में कुछ चोरों ने परचून की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। चोर दुकान से परचून का सामान, नकदी, गुटखा सहित सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकान का मालिक दुकान खोलने के लिए आया तो, उसे घटना का पता लगा।
घटना कस्बे के जलेबी चौक की है। जहां रामजीलाल राधेश्याम नाम से एक परचून की दुकान है। दुकान के मालिक लवेश ने बताया कि चोर दुकान से पीछे की दीवार में होल कर दुकान में घुसे। चोर दुकान से परचून का सामान, ड्राई फ्रूट, गुटखे चोरी कर ले गए। दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है।

No comments