बसों की हड़ताल, अलग-अलग राज्यों में अटके राजस्थानी
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। प्रदेशभर में हजारों निजी बसों के बंद रहने से डेली लाखों यात्री प्रभावित हो रहे हैं।
कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में रहने वाले राजस्थानियों का फेस्टिवल पर घर पहुंचना मुश्किल है। क्योंकि बस ऑपरेटर्स उनकी बुकिंग लगातार कैंसिल कर रहे हैं।
वहीं, रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ गई है और कई रूटों पर सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का दावा है कि राजस्थान से चलने वाली करीब 35 हजार बसें नहीं चल रही हैं। इनमें लोक परिवहन शामिल नहीं है।

No comments