Breaking News

घड़साना से लापता युवक की लाश फलौदी की नहर से बरामद


घड़साना के गांव 4 जैडडब्ल्यूएम बेहवाला में रहने वाले लापता युवक की लाश फलौदी जिले के नोख पुलिस थाना क्षेत्र में 1109 आरडी मदासर जोधपुर जाने वाली नहर की शाखा में हैड में फंसी मिली। नोख  पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके घड़साना पुलिस को भेजी है। इधर घड़साना इलाके में आईजीएनपी नहर किनारे युवक की बाइक लावारिस बरामद हुई थी।
पुलिस के अनुसार मृतक भजनलाल पुत्र कृष्णलाल निवासी र्4 ं जैडडब्ल्यूएम बेहवाला नई मंडी घड़साना था। वह घड़साना फर्नीचर का काम करता था। मृतक के पिता कृष्णलाल ने अपने बेटे का अपहरण कर गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 

No comments