मेडिकल स्टोर पर महिला को इंजेक्शन लगाया, मौत
रायसिंहनगर कस्बे में नर्सिंग होम के निकट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने के बाद एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने जरिए इस्तगासा मेडिकल स्टोर संचालक व इसके कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव 9 टीके निवासी बलवीर बावरी ने मुकदमे में बताया कि मेरी पत्नी बलवीरो कौर गांव 82 में खेत में मजदूरी करने गई थी। शाम को तबीयत खराब होने पर दवाई लेने के लिए दीपक मेडिकल स्टोर पर आई। यहां कर्मचारी अमित कुमार से बुखार की दवाई मांगी, तो उसने कहाकि इंजेक्शन लगाना पड़ेगा।

No comments