ज्वैलर्स व बैटरी-इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी
रायसिंहनगर के समेजा कोठी कस्बे में मैन रोड़ पर पीएनबी के सामने स्थित यश बैटरी व इलेक्ट्रीक हाउस व सलेमपुरा में स्थित ज्वैलर्स में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दोनों वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों दुकानदारों की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
समेजा कोठी पुलिस के अनुसार लक्ष्मीनारायण वर्मा निवासी वार्ड नं. 9, समेजा कोठी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी मैन रोड पर यश बैटरी एंड इलेक्ट्रिक हाउस नाम से दुकान है। वह 1 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे दुकान पर पहुंचा तो शटर के ताले टूटे मिले।

No comments