Breaking News

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत


पदमपुर कस्बे में बसंत पैलेस के निकट पिकअप जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार चक 24 बीबी (खन्नानगर), पदमपुर निवासी मंगलसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसकी साली का बेटा मनजीत सिंह पुत्र सुखा सिंह, निवासी रोहड़, तहसील सपीदों, जिला जींद (हरियाणा) पिछले दो दिनों से उसके यहां आया हुआ था। मनजीत सिंह दोपहर में बस स्टैंड पदमपुर से बाइक पर अपने भाई-बहनों को लेने जा रहा था। 

No comments