गोदाम से ग्वार के 45 थैले चोरी
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में बीएसएफ के सामने स्थित एक गोदाम से अज्ञात चोरों ने ग्वार के 40-45 थैले चोरी कर लिये। इस संबंध में एक फर्म के मुनीम सतपाल निवासी चक 22 ए, अनूपगढ़ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सतपाल ने रिपोर्ट दी कि वह फर्म दीवानचंद हरनाम सिंह, नई धानमंडी पर मुनीम का कार्य करता है। फर्म का गोदाम अनूपगढ़ में बीएसएफ के सामने स्थित है, जहां करीब 3520 थैले ग्वार रखा हुआ था। 30 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे गोदाम संभालने पहुंचने पर मुख्य गेट व शटर के ताले टूटे मिले तथा बाहर ग्वार बिखरा हुआ था। जांच करने पर गोदाम से करीब 40-45 थैले ग्वार गायब मिला।

No comments