साइबर ठगी में उपयोग मोबाइल सिम जारी करने वाले 9 जनों पर मुकदमा
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ इलाके में सड़कों पर छतरी लगा कर मोबाइल सिम बेचने वाले 9 जनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुख्यालय की जांच पड़ताल में मोबाइल नम्बर जारी करने वालों का डाटा जुटाने के बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को डिटेल भेजी गई। इसके बाद अनूपगढ़ पुलिस थाना में एसआई गोविंद ङ्क्षसह की ओर से 9 पीओएस के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बालाजी इलेक्ट्रोनिक्स, मान टेलीकॉम, नवदेश टेलीकॉम, श्रीराम टेलीकॉम, मान किरयाना स्टोर, परिहार टेलीकॉम, लोकेश मोबाइल, श्रीश्याम टेलीकॉम व कमल मोबाइल शॉप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों द्वारा लोगों की फर्जी आईडी से जारी मोबाइल सिमों को साइबर ठग गिरोह को बेची गई।

No comments