Breaking News

टोल नाके पर किसानों की महापंचायत


संगरिया पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिंहपुरा के चक 27एएमपी में निर्माणधीन एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों की आज खेरूवाली टोल नाके पर महापंचायत हुई। 
इस मौके पर कौर सिंह सिधू ने संबोधित करते हुए कहा कि एथेनॉल फैक्ट्री से जहां पर्यावरण प्रदूषित होगा, वहीं भूजल पर भारी असर पड़ेगा, इसलिए फैक्ट्री को किसी भी हालत में नहीं लगने दी जाएगी। 
महांपचायत में गांव बुधरवाली, दुदा खीचड़, खाटसजवार, कालवासिया प्रतापपुरा, हाकमाबाद, दलिया वाली, आदि गांवों के किसान पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक किसानों की महापंचायत जारी थी।

No comments