Breaking News

ड्रिल मशीन से ट्रांसफार्मर में छेद कर तेल निकाला


चित्तौडग़ढ़ के गोपालनगर गांव में देर रात ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की घटना सामने आई। रात करीब दो बजे पेट्रोल पंप के पास लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को कुछ लोगों ने निशाना बनाया। चोर अपने साथ इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन लेकर आए थे।
उन्होंने ट्रांसफार्मर के नीचे की ओर छेद कर दिया। इसके बाद नीचे करीब 50 लीटर का प्लास्टिक ड्रम रख दिया ताकि तेल उसमें भर सके। ड्रम में तेल गिरना शुरू हो गया था।
ट्रांसफार्मर से तेल निकालने की यह पूरी कोशिश चुपचाप की जा रही थी, लेकिन मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने से आरोपी पूरा तेल नहीं निकाल पाए और मौके से भाग निकले।

No comments