राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे, 37 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
राजस्थान में सर्दी समय से पहले विदा हो गई है। प्रदेश में मई-जून जैसी गर्मी का असर फरवरी में ही देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन का पारा 37 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और गर्मी बढऩे की संभावना जताई है।
प्रदेश में फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने, जबकि अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने और गर्मी बढऩे की संभावना जताई है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में गर्मी और बढ़ेगी।

No comments