Breaking News

बागेश्वर धाम काफिले की कार ने कांस्टेबल को मारी टक्कर


अजमेर के पुष्कर में आयोजित हनुमंत कथा के समापन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के काफिले में शामिल एक कार ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी. यह हादसा उस समय हुआ जब कांस्टेबल भीड़ को नियंत्रित कर रहा था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांस्टेबल के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है. घायल सिपाही ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कराया है. पुष्कर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

No comments