झुग्गी में आग लगने से युवक की मौत
श्रीगंगानगर जिले के रावला कस्बे के वार्ड नम्बर 5 में झुग्गी में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 38 वर्षीय लालुराम वाल्मीकि पुत्र दलीपराम था। पुलिस ने मृतक के भाई ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि झुग्गी में अचानक आग लगने पर लालूराम झुलस गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

No comments