Breaking News

आधी रात को बोलेरो सवार युवकों पर हमला लूटा, शीशे नहीं खोले, तो पत्थर बरसाये


श्रीगंगानगर सदर थाना क्षेत्र में वृद्धाश्रम रोड के पास देर रात बोलेरो सवार तीन युवकों पर हमला कर मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने बोलेरो को रोक लिया और खिड़की नहीं खोलने पर पत्थर बरसा कर दो युवकों को बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रतनलाल पुत्र रूघाराम निवासी 1 डीबीएन, सूरतगढ़ ने रिपोर्ट में बताया कि 25 फरवरी की रात करीब पौने दो बजे वह बोलेरो से रायसिंहनगर से श्रीगंगानगर आ रहा था। वाहन में उसके साथ अनिल कुमार निवासी फतेहाबाद हरियाणा, हाल निवासी रामदेव कॉलोनी हनुमान चौक श्रीगंगानगर व राजेन्द्र भी सवार थे। 

No comments