पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
हनुमानगढ़ के पल्लू थाना क्षेत्र में वैष्णव होटल के निकट पिकअप जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जने घायल हो गये।
पुलिस को दी रिपोर्ट में बिसरासर निवासी जगदीश जाट ने बताया कि 25 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे 27 वर्षीय देवीलाल जाट और 18 वर्षीय अनिल जाट बाइक से पल्लू की ओर जा रहे थे। बाइक देवीलाल चला रहा था। जब वे पल्लू से करीब दो-तीन किलोमीटर पहले अमन वैष्णव होटल के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति व लापरवाही से आ रही पिकअप जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में देवीलाल व अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।

No comments