Breaking News

करणी मार्ग के बच्चों व महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर में करणी मार्ग पर रेलवे लाइन के साथ वर्षों से निवासरत नागरिकों के घरों को बचाने की मांग को लेकर करणी मार्ग घर बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट केे समक्ष प्रदर्शन किया तथा जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में बताया है कि करणी मार्ग पर गरीब परिवार पिछले 30-40 वर्षों सेे निवास कर रहे हैं। इनके वोटर कार्ड, आधार कार्ड आदि सभी सरकारी दस्तावेज बने हुए हैं एवं बिजली-पानी कनैक्शन भी इसी पते केे हैं। रेलवे विभाग प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में उक्त 72 फुट जगह को रेलवे की बताई जा रही है।

No comments