Breaking News

खेत में बाग लगाने का झांसा, पौने दो लाख ठगे


श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चक 6 पी में स्थित खेत में बाग लगाने व कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने का झांसा देकर पौने दो लाख रुपए की ठगी कर ली गई।
जरिए इस्तगासा दर्ज मुकदमे में पीडि़त कैलाशचन्द्र नायक ने आकाश कुमार, डा. अंकित, शिवम यादव व रवि कुमार के खिलाफ पौने दो लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने खुद को निजी कम्पनी का एजेंट बताया था। खेत मेें नींबू के 224 पौधे लगा कर 90 हजार रुपए ले लिये। इसके बाद सस्ती दरों पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने का झांसा देकर 88 हजार रुपए ले लिये। इसके बाद मेरा फोन  ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।

No comments