हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के सादुलशहर पुलिस ने करड़वाला मार्ग पर एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एसआई शंभुदयाल ने कस्बे के वार्ड नम्बर 19 निवासी अजय कुमार पुत्र सुखविन्द्र वाल्मीकि को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 10.13 ग्राम हेरोइन बरामद की।
इधर समेजा कोठी पुलिस थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने गांव 2 बी बड़ी निवासी विपिन अरोड़ा पुत्र जगदीश अरोड़ा को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 113 ग्राम हेरोइन बरामद की।

No comments