खेल महोत्सव 2026 में जगदीश कुमार का शानदार प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में राजस्व मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित खेल महोत्सव 2026 में जिला कलक्टर कार्यालय के सहायक कर्मचारी जगदीश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। महाराजा गंगासिंह में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित खेल महोत्सव में गोला फेंक, कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने उन्हें सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों ने जगदीश कुमार को बधाई दी।

No comments