Breaking News

श्री चतुरस्वरूप धाम में भैरों बाबा व सिंदूरी बाला जी मंदिर की नींव रखी


श्रीकरणपुर कस्बे के श्री चतुरस्वरूप धाम दुर्गा मंदिर परिसर में भैरों बाबा एवं सिंदूरी बाला जी मंदिर निर्माण के लिए रविवार सुबह 10 बजे विधिवत नींव रखी गई। इससे पूर्व रामस्वरूप पुजारी द्वारा पूजन-अर्चन किया गया।
विशाल वाधवानी परिवार तथा जागृति ईशु पुण्यानी माता जी के सान्निध्य में मंदिरों की नींव रखी गई। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव सिंगला, सह-सचिव विनय गर्ग, कोषाध्यक्ष राजा गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष राहुल गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments