Breaking News

एनडीए की बैठक में हुआ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को खुशखबरी देते हुए भारत-यूएस ट्रेड डील की घोषणा कर दी। इस खबर से बजट सत्र के बीच सत्तापक्ष के सांसदों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। एनडीए की बैठक से पहले सभी सांसदों ने मिलकर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया है।
बजट सत्र शुरू होने से पहले आज दिल्ली में एनडीए के सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में पीएम मोदी की एंट्री के साथ ही पूरा परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आते ही बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई नेताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाते हुए उनका स्वागत किया। 

No comments