खेत से तार व पाइप चोरी, मालिक मौके पर पहुंचा तो भागे चोर
हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के चक 1 एचएमएच में स्थित खेत से मोटर के तार व पाइप चोरी हो गये। खेत मालिक मौके पर पहुंचा, तो दो युवक भाग गये। दोनों युवकों की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शेरंका निवासी सतीश बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि 16 फरवरी की रात को मैं अपने खेत में गया, तो देखा कि काकू सिंह, हरजिन्द्र ङ्क्षसह दोनों पुत्र महेन्द्र मजबी सिख निवासी शेरंका ने दो मोटरों की 100 फुट तार काट रखी थी। मुझे देख कर दोनों युवक व इनके तीन अन्य साथी वहां से भाग गये। यह चोर खेत से तार के साथ 6 इंची पाइप चोरी करके ले गये।

No comments