Breaking News

शहर में फुटपाथ पर बढ़ता अतिक्रमण, पैदल चलना हुआ मुश्किल


श्रीगंगानगर शहर में फुटपाथ पर बढ़ता अतिक्रमण पैदल यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है, जिससे चलना मुश्किल और असुरक्षित हो गया है।
दुकानदार, वेंडर और वाहन चालक फुटपाथों पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे राहगीरों को जान जोखिम में डालकर मुख्य सडक़ पर चलना पड़ता है। यह समस्या न केवल पैदल चलने वालों की सुरक्षा खतरे में डालती है, बल्कि ट्रैफिक जाम का भी कारण बनती है।  दुकानों के आगे सामान का फैलाव, अस्थायी रेहडिय़ां और बेतरतीब पार्किंग के कारण पैदल राहगीरों के लिए फुटपाथ का उपयोग लगभग असंभव होता जा रहा है। नतीजतन लोगों को सडक़ पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है।

No comments