अग्रसेन चौक शिव मंदिर का 25वां वार्षिक उत्सव प्रारंभ
श्रीगंगानगर में रामेश्वरम सेवा समिति द्वारा संचालित अग्रसेन चौक स्थित शिव मंदिर का 25वां वार्षिक उत्सव भजन-कीर्तन के साथ प्रारंभ हो गया है। सुबह 6 से 8 बजे तक हरि बोल प्रभात फेरी निकाली गई।
समिति अध्यक्ष उमाशंकर मित्तल ने बताया कि 20 फरवरी को सामूहिक सुंदरकांड पाठ, 21 फरवरी को अर्धरात्रि जागरण तथा 22 फरवरी को 11 घंटे का अखंड रामनाम जाप एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम में 31 सवामणी का भोग लगाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में सीए पवन मित्तल, राजेंद्र सिंघल सहित समिति के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

No comments