नहर में मृत मुर्गों से भरे थैले मिलने पर रोष
सादुलशहर के करणी ब्रांच आईडी जी माइनर में मृत मुर्गों से भरे 9-10 थैले मिलने से हड़कंप मच गया। थैले मोघों में फंसने से माइनर टूटने का खतरा उत्पन्न हो गया। किसानों ने मशक्कत कर थैले बाहर निकाले।
ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। माइनर 110 बीके अध्यक्ष जुगेश जाखड़ ने मामले की जांच कराने की बात कही।

No comments