23 से 28 फरवरी तक श्री खाटू श्याम धाम में सतरंगी फाल्गुन मेला
श्रीगंगानगर के सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर, सुदामानगर में 23 से 28 फरवरी तक श्रीश्याम जी का सतरंगी फाल्गुन मेला धूमधाम से मनाया जाएगा।
मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि मेले की शुरुआत 23 फरवरी को प्रात: 9:15 बजे बीरबल चौक स्थित गीता भवन से निकलने वाली विशाल ध्वजा यात्रा से होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। ध्वजा निर्माण व मंदिर की सजावट का कार्य सेवादारों द्वारा शुरू कर दिया गया है।

No comments