जैतसर फार्म से पहाड़ी कीकर चोरी करने पर ठेकेदार व कारिंदे पर मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर के जैतसर स्थित केन्द्रीय राज्य फार्म से पहाड़ी कीकर चोरी करने का मामला सामने आया है। फार्म के सुरक्षा अधिकारी ने ठेकेदार व उसके कारिंदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
जांच अधिकारी हवलदार रामकुमार ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी मनोज जाट ने रिपोर्ट दी कि फार्म की ओर से झाडिय़ों व कचरा हटाने के लिए राकेकश पुत्र जगमाल को ठेका दिया हुआ है। पहाड़ी कीकर काट कर इसे फार्म में वजन करवाने के लिए ठेकेदार ले जा सकता है, लेकिन ठेकेदार का कर्मचारी राजू बारूपाल निवासी 7 एलसी फार्म से पहाड़ी कीकर काट कर ट्रेक्टर-ट्रॉली में लाद कर बाजूवाला की तरफ लेकर जा रहा था।

No comments