Breaking News

वार्ड नं. 12 के नागरिकों ने आयुक्त को दिया ज्ञापन


श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी रामनगर के वार्ड नम्बर 12 में महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नम्बर 7 के नजदीक गन्दे पानी के मुख्य नाले पर चैम्बर बनवाने तथा नाले की सफाई करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को वार्डवासियों ने नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव को ज्ञापन दिया।
आयुक्त को दिए ज्ञापन में बताया कि  पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 12 में केेदार चौक की ओर जाने रोड पर महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नम्बर 7 के पास गन्दे पानी के मुख्य नाले में कचरा भरने से पानी निकासी बाधित हो रही है तथा नाले के ओवरफ्लो होने से गन्दे पानी से आसपास के घरों की नींव में पानी जा रहा है।

No comments