80 हजार रुपए साई देकर स्कार्पियो ले गया, बेच कर रुपए जेब में डालने का आरोप
श्रीगंगानगर में दिल्ली से स्कार्पियो खरीदने वाले युवक की गाड़ी उसी का परिचित गाड़ी बेचने का बोल कर गाड़ी ले गया, लेकिन न तो रुपए दिए और न ही गाड़ी लौटाई। एक वर्ष से अधिक पुराने मामले की सदर पुलिस ने अब एफआईआर की है। पीडि़त ने एसपी को परिवाद देकर न्याय मांगा है।
पुलिस के अनुसार किंग्स एवन्यू निवासी सुनील कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि नवम्बर 2024 में मैंने जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी 7 केके पदमपुर के सामने दिल्ली में एक स्कार्पियो गाड़ी खरीदी थी। एक दिसम्बर को गाड़ी लेकर श्रीगंगानगर आ गये। यहां आने के बाद जसप्रीत ङ्क्षसह ने कहाकि वह उसकी गाड़ी 7 लाख 30 हजार रुपए में बेच देगा। जसप्रीत मुझे 80 हजार रुपए साइ देकर गाड़ी ले गया और कहाकि गाड़ी बेच कर रुपए देगा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा।

No comments