पुलिस की सघन गश्त के दावे, चोरी की धड़ाधड़ वारदातें
श्रीगंगानगर सिटी में पुलिस की सघन गश्त के दावों के बीच शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की धड़ाधड़ वारदातें हो रही हैं। चोरों को पकडऩे में भी पुलिस फिसस्ड्डी साबित हो रही है। प्रतिदिन बाइकें चोरी हो रही हैं। सूने मकान को निशाना बनाया जा रहा है। चोर कोई आसमान से उड़ कर चोरी की वारदातें करने नहीं जाते, सड़क से ही बाइक के जरिए पहुंचते हैं, लेकिन गश्त करने वाली पुलिस को कहीं नजर नहीं आते। चोरी की वारदातों से शहरवासी चिंतित हैं।
पिछले दिनों सात फरवरी को भांभू कॉलोनी में रहने वाले यशपाल गाबा परिवार सहित खाटूश्याम जी यात्रा पर गये हुए थे। यह परिवार आठ फरवरी की रात को घर पहुंचा, तो ताले टूटे पड़े थे।
जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के एसएसबी रोड़ चक 3 ई छोटी में बिन्दुबाला पत्नी स्व. मनीष बिजारणियां के घर चोरी हुई। आठ से 11 फरवरी के बीच की है। इसके अलावा पुरानी आबादी, सदर पुलिस थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों में भय व्याप्त है।

No comments