Breaking News

कृषि-उद्योग-व्यापार मेले में हॉट एयर बैलून का रोमांच बनेगा आकर्षण


श्रीगंगानगर जिले में इस बार 6 से 8 मार्च 2026 खास होने वाले हैं। इस अवधि में आयोजित होने जा रहा कृषि-उद्योग-व्यापार मेला अब अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। सांध्य बॉर्डर टाइम्स एवं एसबीटी न्यूज द्वारा आयोजित इस प्रथम संस्करण में सीमित संख्या में चयनित ब्रांड्स को सहभागिता का अवसर दिया जा रहा है। यह आयोजन श्रीगंगानगर में सूरतगढ़-पदमपुर बाईपास पर आवास रिज़ॉर्ट के सामने घोड़े वाले मेला ग्राउंड में होगा।
आयोजन समिति के अनुसार यह मंच केवल प्रदर्शनी नहीं बल्कि प्रत्यक्ष ग्राहक संपर्क, नेटवर्किंग और ब्रांड प्रस्तुत करने का अवसर है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कंट्रोल्ड हॉट एयर बैलून का विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमेें बड़ी संख्या में परिवारों और युवाओं की भागीदारी रहेगी। 

No comments