दो झपटमार राउंडअप, पुरानी घटनाओं के दो मुकदमे दर्ज
श्रीगंगानगर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो महिलाओं को झपटा मार कर सोने के जेवर लूटने की वारदात का लगभग खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को राउंडअप कर लिया है। इसके बाद पिछले दिनों हुई दो घटनाओं के मुकदमे दर्ज किये हैं।
पुलिस के अनुसार श्रीराम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने रिपोर्ट दी कि विगत 9 फरवरी को मेरी मां पंखा देवी बिरथलियावाली रोड़ पर मुरारीलाल कॉलोनी से शाम को घर आ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने मां के गले से आधा तोला सोने का लॉकेट झपटा मार कर तोड़ लिया और फरार हो गये।

No comments