Breaking News

आमजन और पशु प्रेमियों की सहभागिता से ही श्वान समस्या का हल : कलक्टर


श्रीगंगानगर शहरी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में श्वान समस्या के निराकरण को लेकर गुरूवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। 
इस दौरान संबंधित पक्षों ने समस्या के निराकरण के लिये हर संभव प्रयास एवं सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों के भविष्य में सार्थक परिणाम मिलेंगे।  
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम के तहत आवारा श्वानों की नसबंदी सहित अन्य गतिविधियां सम्पादित करने के लिये सभी का सहयोग आवश्यक है। 

No comments