घर में परिवार सो रहा था, चोरों ने 23 तोला सोना व दो लाख की नगदी चुराई
पदमपुर के गांव सावंतसर में स्थित एक मकान में परिवार के लोग सो रहे और अज्ञात चोर घर की आलमारी व संदूक का ताला तोड़ कर 23 तोला सोना व दो लाख रुपए की नगदी चोरी करके ले गये।
पुलिस के अनुसार अमित जाट पुत्र रणजीत राम ने रिपोर्ट दी कि 17 फरवरी को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रातकरीब 12 बजे से सुबह चार बजे तक अज्ञात व्यक्ति घर में आये और एक कमरे में रखी आलमारी व संदूक का कटर से ताला काट कर 23 तोला सोना व दो लाख रुपए की नगदी ले गये।

No comments