Breaking News

युवा व्यापारी की लाश नहर से बरामद


श्रीगंगानगर शहर में रेडीमेड कपड़े के युवा व्यापारी सागर उर्फ दीपक मक्कड़ की लाश गुरूवार दोपहर को महियांवाली के निकट से मुख्य नहर से निकलने वाली माइनर से बरामद हो गई है। दीपक मक्कड़ 16 फरवरी की शाम करीब चार बजे से लापता था। तीन दिन से परिजन नहर में दीपक की तलाश कर रहे थे। तलाश के दौरान माइनर से शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने की है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे हुए हैं। उसके शव को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है।  
गौरतलब है कि परिजनों को उसकी बाइक नाथावाली के निकट 12 मासी नहर पुल पर मिली है। कोतवाली पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की थी। 

No comments