भाजपा नेता महेश गुप्ता के घर चोरों का धावा, सूना था घर
श्रीगंगानगर नगर परिषद के पूर्व उपसभापति व भाजपा नेता महेश गुप्ता के 202 विनोबा बस्ती स्थित घर में गत रात्रि चोरों ने धावा बोल दिया। महेश गुप्ता के बेटे की शादी को लेकर पैलेस में बीती रात आयोजित लेडीज संगीत में परिवार गया हुआ था। गुरूवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़ौसी ने घर के ताले टूटे देख कर महेश गुप्ता को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
महेश गुप्ता ने बताया कि आलमारी मेें पत्नी व बेटी के सोने के जेवरात रखे हुए थे। पुत्रवधू के लिए सोने के जेवर तो पैलेस में ले गये थे। इस कारण यह सोना बच गया। घर से करीब बीस तोला सोना व डेढ़ लाख रुपए की नगदी चोरी हुई है। चोरों ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी घर में ही छोड़ दी।

No comments