सबसे पहले पहुंचने वाले दूल्हे को बाइक, दुल्हन को साड़ी-कैश
बीकानेर में आज पुष्करणा समाज का ओलिंपिक सावा आयोजित होगा। इसमें सबसे पहले पहुंचने वाले दूल्हे को बाइक दी जाएगी। वहीं, सबसे पहले आने वाले दुल्हन पक्ष को साड़ी और कैश दिया जाएगा। इस साल 150 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे।
दरअसल,शादी का आर्थिक बोझ अधिक न हो, इसलिय यह सावा 500 सालों से चली आ रही उस परंपरा का हिस्सा है, जिसमें समाज के भीतर होने वाली सभी शादी एक ही दिन होती है। पहले यह आयोजन 4 साल में एक बार होता था। इसके बाद इसे 2 साल में एक बार किया जाने लगा। सावे को लेकर पुराने शहर को विवाह स्थल के रूप में सजाया गया है।

No comments