Breaking News

अजमेर में 24 घंटे जलदाय विभाग का शटडाउन


अजमेर में जलदाय विभाग ने 24 घंटे का शटडाउन लेने का फैसला किया है. मंगलवार रात से बीसलपुर की दो बड़ी पाइपलाइनों में लीकेज और अन्य तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे. इसके चलते अजमेर जिले के साथ-साथ ब्यावर, केकड़ी, नसीराबाद, किशनगढ़ और पुष्कर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी. थडोली, केकड़ी और नसीराबाद पंप हाउस में मेंटिनेंस कार्य होगा, वहीं सेकंड फेस के तहत केकड़ी से गोयला तक डाली गई 1600/1500 एमएम पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी. विद्युत निगम भी एफबीटीएस कनेक्शन का कार्य करेगा. 

No comments