बेकाबू कार ने टोल पर कर्मचारी को कुचला
झुंझुनूं के सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग पर स्थित रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर देर रात करीब 1 बजे रफ्तार नेक्सा कार ने टोल कर्मचारियों को रौंद दिया। बंद पड़ी टोल लाइन में घुसी बेकाबू कार की चपेट में आने से एक टोल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूरजगढ़ थाना प्रभारी दौलतराम ने बताया- सूरजगढ़ की ओर से आ रही एक नेक्सा कार तेज स्पीड में थी। टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर टोल की उस लाइन में जा घुसी, जिसे बैरिकेड लगाकर बंद किया गया था।

No comments