रिटायर्ड कर्मचारी के घर से 20 लाख के गहने चोरी
जोधपुर में सुने घर में ताला तोड़कर जेवरात और नगदी की चोरी का मामला सामने आया है। परिवार शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गया था। घर के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने परिवार को सूचना दी तो वारदात का पता चला।
मधुबन हाउसिंग बोर्ड बासनी फस्र्ट फेज निवासी राजकुमार बियानी ने भगत की कोठी थाने में इस संबंध में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजकुमार ने बताया कि वह रिटायर्ड कर्मचारी हैं और परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने खेतड़ी, जिला झुंझुनू गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था।

No comments