Breaking News

खुद को किडनैप बताकर पिता से 90 हजार मांगे


अयोध्या के नाका में रहने वाले एक लड़के ने खुद को अगवा बताकर पिता से 90 हजार रुपए की फिरौती मंगवाई। मामले की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस ने राजस्थान पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पीडि़त पिता का बेटा राजस्थान के जयपुर के हरमाणा थाना क्षेत्र स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।  पिता के मोबाइल फोन पर बेटे के ही नंबर से कॉल आई।
कॉल रिसीव करते ही सामने वाले व्यक्ति ने बेटे के अपहरण की जानकारी दी, जिससे पिता घबरा गए। कॉलर ने बेटे को सकुशल छोडऩे के बदले 90 हजार रुपए की फिरौती मांगी घटना की जानकारी मिलते ही पीडि़त पिता ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। 

No comments